जबलपुर, (ईएमएस)। माझी समाज के सौजन्य से निषादराज जयंती पर भगवान श्रीराम सखा भगवान निषादराज की शोभायात्रा तीनपत्ती नगर निगम चौराहा से निकाली गई। शोभायात्रा में मित्रता का संदेश देते हुए प्रभु श्रीराम सखा निषादराज की झांकी श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, केवटराज की झांकी के साथ गणेश जी, मां नर्मदा, महाकाल, महासरस्वती, महालक्ष्मी, महाकाली, झांकी, राधाकृष्ण व शंकर पार्वती की झांकी, राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए भारतमाता की झांकी, वीर सपूतों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, मांझी व्यायामशाला के अखाड़े के प्रदर्शन, बैंड, ढोल-नगाड़े, डीजे में नृत्य करते हुए महिलाएं एवं बच्चे और युवाओं के नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। निशादराज की शोभायात्रा में उमा रैकवार, पार्षद गोवर्धन कश्यप, पार्षद कविता रैकवार, राकेश मुन्नू रैकवार, आरडी रैकवार, हेमंत केवट, विनोद, सचिन, राजू रैकवार, प्रभात ढीमर, प्रीति, राज, दीपक सहित माझी समाज के बच्चे महिलाएं, वरिष्ठजन निषादराज की शोभायात्रा में शामिल रहे। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 01.54