राज्य
26-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानांतर्गत तीन फर्जी ऑनलाइन कंपनियों ने एक युवक को डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी देने का झांसा देकर उसके क्यू आर कोड के माध्यम से उससे अलग-अलग बैंक खातों से पैसे मांगकर पांच लाख ४३ हजार रुपये की चपत लगा दी। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि रॉयल स्कूल संजीवनी नगर निवासी उत्कर्ष सत्र नेटवर्किंग विजनेस बिलीवर्स का काम करता है। 2-3 महीने उसे इनफाईन सलुसन, सॉफटेक प्राइवेट लिमिटेड, टेक्नोटॉक्स कंपनियों ने सभी कंपनियों को एक बताकर डाटा एंट्री का काम करने का मैसेज भेजा था उत्कर्ष ने संपर्क करने कंपनियों से मैसेज का रिप्लाई किया तो कंपनियों ने उसकी डिटेल मांगी। और पेमेंट के लिए क्यू आर कोड मांगा। जिसके माध्यम से उसने 3685 रुपये उनके मोबाइल के माध्यम से डाल दियसा। इसी प्रकार से कई मोबाइल नंबरों से क्यूआर कोर्ड व बैंक खाते पर लगभग एक लाख 70 हजार रुपये भेजे फिर उसे जॉब दिलाने का लालच देकर बार-बार पैसे मांगता रहा। इस तरह अज्ञात व्यक्ति ने उसे डाटा एंट्री की नौकरी का लालच देकर धोखाधड़ी कर पांच बैंकों से पांच लाख 43 हजार रुपये लेकर हड़क लिए। व्यापारी से एक लाख 35 हजार की ठगी ... लार्डगंज थानांतर्गत यश मार्केट लार्डगंज निवासी मुकेश जैन के साथ किसी अज्ञात जालसाज ने डर या चोट पहुंचाने की धमकी देकर एक लाख 35 हजार रुपये हड़प लिए। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 01.57