राज्य
26-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। सिविल लाईन थानांतर्गत कल दोपहर लगभग 2 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 के एंट्रीगेट पर सवारी लेने गए आटो चालक के साथ दो आटो चालकों ने सवारी लेने की बात पर विवाद कर उसे चांटा मार दिया तभी बीच बचाव करने आये आटो चालक के दो साथियों से भी आरोपियों ने विवाद कर उन पर चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। इस दौरान आरोपियों ने पंच से भी हमला कर चोटें पहुंचाई। सिविल लाईन पुलिस ने बताया कि लालमाटी निवासी सूर्यप्रताप सिंह कल दोपहर 2 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 के एंट्री गेट पर सवारी लेने गया था। तभी आटो चालक राजा पटेल व नियाज खान आये और सूर्यप्रताप से बोले कि तुम वहां सवारी लेने मत जाया करो हम बैठालते हैं। दोनों ने गालीगलौज कर आटो चालक सूर्यप्रताप को चांटा मार दिया। तभी विवाद बढ़ता देख सूर्यप्रताप का परिचित आटो चालक रिंकू कुशवाहा व रोहित बेन आकर बीच बचाव करने लगे। तो राजा पटैल ने चाकू से हमला कर रिंकू व रोहित के हाथ में चोट पहुंचा दी। इसके बाद लोहे के पंच से हमला कर कोहनी में भी चोटें पहुंचा दी। तीनो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 01.58