राज्य
27-Mar-2026


- जनवरी में बदमाश पर हुआ था हमला, आरोपी गोलीकांड के आरोपी पति-पत्नि फरार भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह बदमाश पति ने पुरानी रजिंश के चलते अपनी पत्नी के साथ पहुचंकर एक घर पर फायरिंग कर दी। गोलीकांड की घटना के बाद आरोपी पति-पत्नी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। थाना पुलिस के मुताबिक ऐशबाद इलाके में स्थित कम्मू का बाग में रहने वाली रेहाना बेगम (50) ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बड़ा बेटा तारिक अपने परिवार के साथ करोंद में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गया हुआ था। उसी समय दानिश अली और उसकी पत्नी रिमशा उनके घर के बाहर पहुंचे और दोनों पति-पत्नी उसके छोटे बेटे गुराज को गालियां देते हुए मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान आरोपी दानिश हाथ में पिस्टल लिए हुए था, हंगामे की आवाजे सुनकर जब आसपास के लोग वहॉ जमा हुए तब रेहाना ने जाली वाले दरवाजे से बाहर झांका। उन्हें देखते ही आरोपी ने उन पर फायर कर दी। हालांकि गनीमत रही की गोली उन्हें नहीं लगी और लोहे के गेट से टकरा गई। आरोपी ने दो और राउंड फायर किए इसके बाद दोनो धमकाते हुए फरार हो गये। - रिसेप्शन से लौटते समय घेरकर परिवार पर किया था हमला बताया गया है की बीते साल के आखिर महीने में ठेकेदारी का काम करने वाला स्टेशन बजरिया निवासी दानिश अली (28) अपने परिवार के साथ शादी से लौट रहा था। इसी दौरान ईंटखेड़ी चौराहे के पास बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया और रास्ता रोककर हमला कर दिया। बदमाशों ने दानिश के हाथ और पैर में चार गोलियां मारीं, वहीं बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी रिमशा और बहन पर चाकू से हमला किया गया। उस पर चार राउंड फायरिंग की गई हमले में उसके साथ ही उसकी पत्नी और बहन भी घायल हुई थी। उस मामले के मुख्य आरोपी फिलहाल जेल में हैं, लेकिन गुराज नामक आरोपी अभी भी फरार है। बताया जा रहा है कि दानिश इसी का बदला लेने की फिराक में था। दहशत फैलाने के लिये दानिश ने उसके घर को निशाना बनाया और फायरिंग कर दी। पुलिस फरार दंपत्ति की तलाश कर रही है। जुनेद / 27 मार्च