राज्य
27-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय गांधी हॉल परिसर स्थित अभिनव कला समाज सभागार में आज 28 मार्च को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।‌ इंदौर में अपनी संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ाने के लिए आयोजित इस सम्मेलन में जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी जावेद खान के अनुसार सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगामी रणनीति और संगठन निर्माण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उनके अनुसार यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और गति प्रदान करेगा। बता दें कि पार्टी द्वारा हाल ही में संगठन विस्तार के तहत इंदौर जिले में लगभग 130 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि अभी और नियुक्तियां होना शेष हैं। ऐसे में इस सम्मेलन को संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 27 मार्च 2026