क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


- निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने निवेश नगर में किया पार्क का लोकार्पण भोपाल(ईएमएस)। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि उद्यान हमें न केवल स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराते है बल्कि बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों के लिए एक सुखद एवं स्वस्थ्य जीवन शैली के केन्द्र भी बनते है। श्री सूर्यवंशी ने यह विचार निवेश नगर में नवनिर्मित पार्क के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए। श्री सूर्यवंशी ने पार्क में पौधरोपण भी किया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शुक्रवार को निवेश नगर में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण किया। निगम अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने साफ, स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु पार्कों एवं वृक्षों सहित जीवन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एवं हरितिमा में वृद्धि आवश्यक है। श्री सूर्यवंशी ने नागरिकों का आव्हान किया कि वह अधिक से अधिक पौधरोपण करें ताकि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षित रह सके। इससे पहले श्री सूर्यवंशी ने फीता काटकर पार्क का लोकार्पण किया एवं पौधरोपण भी किया। पार्क के लोकार्पण अवसर पर डॉ.अनूप हजेला, जी.एस.पी.कुश्वाह, एन.के.महेश्वरी, मिथलेश पांडे, सुश्री संध्या पांडे, अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 27 मार्च, 2026