27-Mar-2026
...


सागर (ईएमएस)। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थान कार्यालय में गर्मी को देखते हुए प्याऊ शुरू करें जिससे कि जिले वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ विभाग प्रमुख भी आंगे आऐं और सार्वजनिक स्थानों के साथ अपने-अपने विभागों के कार्यालयों में मिट्टी के घड़े रखकर प्याऊ शुरू करें। - कलेक्टर की अपील पर स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा की जा रही है अनूठी पहल मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ नवांकुर संस्थाओं एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में प्रारंभ किया जा रहा है इसी तारतम्य में शाहगढ़ ब्लॉक सेक्टर बराज की संस्था जन चेतना ग्राम विकास समिति रानीपुरा एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति रानीदुर्गावती वार्ड सागर रोड खुरई द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जनसेवा के संकल्प के साथ, नि:शुल्क प्याऊ का संचालन किया जा रहा है जिससे अब स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को शीतल जल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिला समन्वयक श्री के के मिश्रा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों व मुख्य मार्गों पर जल मंदिर की स्थापना करना एक अत्यंत मानवीय कार्य है।भारतीय संस्कृति में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है। सार्वजनिक स्थलों पर जल व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, इससे तपती गर्मी में सफर करने वाले राहगीरों को सुलभता से शीतल जल मिल सकेगा। जिसे नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों द्वारा पूरी निष्ठा से पूर्ण किया जा रहा है। निखिल सोधिया/ईएमएस/27/03/2026