बेंगलुरु (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत के साथ ही विवाद भी शुरु हो गये हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए पहले ही मैच में हेनरिक क्लासेन के एक कैच को लेकर ये विवाद उठा है। क्लासेन के कैच को बाउंड्री पर फिल सॉल्ट ने पकड़ लिया पर वह इसी दौरान सीमा रेखा के काफी करीब पहुंच गये इससे अंपायर ने क्लासेन को आउट दे लिया और उसी पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सवाल उठाये हैं। वॉन ने सोशल मीडिया में लिख, ‘मुझे ऐसा लगा जैसे सॉल्ट के पैर ने सीमा रेखा को छुआ हो। ऐसे में क्लासेन कों संदेह का लाभ मिलना था पर नहीं दिया गया। इससे आरसीबी को लाभ हुआ। अंपायर कैये यह कैसे बता सकते हैं पैर का कोई हिस्सा सीमा रेखा पर नहीं लगा।’वॉन ने कहा कि सॉल्ट ने शानदार कैच पकड़ा, मगर कैच पकड़ने के दौरान वह बाउंड्री के काफी नजदीक थे।अंपायर ने फैसला तीसरे अंपायर पर छोड़ दिया। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने देखा कि सॉल्ट बाउंड्री लाइन के काफी करीब थे पर यह कहना कठिन था कि उन्होंने सीमा रेखा को नहीं छुआ है पर तीसरे अंपायर ने कहा ‘मुझे सीमा रेखा में कोई हलचल नहीं दिख रही है’। जिस वजह से उन्होंने क्लासेन को आउट दिया। गिरजा/ईएमएस 29 मार्च 2026