नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दिल्ली-एनसीआर से चुराए गए 83 स्मार्टफोन बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजते थे। डीसीपी क्राइम ब्रांच पंकज कुमार के मुताबिक इंस्पेक्टर आशीष शर्मा 27 मार्च को यमुना विहार से संचालित इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह की गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ किराए के एक फ्लैट में तीसरी मंजिल पर छापा मारा। वहां पुलिस टीम को एक सीलबंद गत्ते का डिब्बा मिला जिसमें विभिन्न प्रीमियम ब्रांडों के 83 स्मार्टफोन रखे मिले। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/29/ मार्च/2026