राज्य
इन्दौर (ईएमएस) महानायक अमिताभ बच्चन की एंकरिंग में प्रसारित लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर शहर के ऑटो रिक्शा चालक नरेंद्र इसरानी पहुंचे और अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। अमिताभ बच्चन के फैन्स इसरानी विगत 15 वर्षों से हर साल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर इंदौर से मुंबई उनसे मिलने पहुंचते रहे हैं। उनका यह समर्पण और लगाव अब उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिला रहा है। एक साधारण ऑटो चालक से लेकर राष्ट्रीय मंच तक का सफर तय करने वाले नरेंद्र इसरानी की कहानी प्रेरणा से भरपूर है। कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंचना उनके लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वर्षों की निष्ठा और जुनून का परिणाम है। आनंद पुरोहित/ 29 मार्च 2026