भोपाल(ईएमएस)। खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती मालती राय के विशेष आतिथ्य में होली मिलन, सम्मान समारोह व संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग व महापौर श्रीमती राय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती मालती राय के विशेष आतिथ्य में रविवार को माचना कालोनी में अखिल भारतीय ब्राह्मण का होली मिलन, सम्मान समरोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग व महापौर श्रीमती राय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया तथा सम्मानितों सहित अन्य उपस्थितजन को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 29 मार्च, 2026