राज्य
29-Mar-2026


*दलित वर्ग मे जन्म लेकर पुरूषोत्तम दास महान नेतृत्व किया* *शशि भूषण दूबे कंचनीय /रोमेश रंजन दूबे* मीरजापुर (ईएमएस)। मीरजापुर जिले के छानबे विधान छेत्र का तीन बार विधायक रहकर अविकसित पहाडी एवं अविकसित छेत्र का कुशलता पूर्वक प्रतिनिधित्व करने वाले लोकप्रिय पूर्व विधायक पुरूषोत्तम दास चौधरी के 100 वी जयंती पर विभिन्न दलो एवं समाजसेवियो ने उन्हे श्रद्धा पूर्वक याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया। उक्त अवसर पर बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज एडेड लालगंज के प्रवंधक पं कृष्ण कांत दूबे,ने कहा कि चौधरी छेत्र विकास के लिए अथक प्रयास किया जिसका नतीजा है कि उपरौध क्षेत्र के सिंचाई संसाधनों एवं गांवों में खाद्यान्न योजना एवं सूखाग्रस्त क्षेत्र में सूखा राहत योजना के अंतर्गत गांव गांव में कच्चे मार्ग एवं तालाबो का निर्माण कराया गया जिससे किसानों को उस वक्त सिंचाई संसाधनों की उसके द्वारा खेती करने में जल संग्रहण किया जाता था। हलिया ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख पं बुद्धिमान त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि चौधरी पुरूषोत्तम दास कभी पक्षपात पूर्ण राजनीति नहीं किया है एक उदाहरण है कि पंचायत चुनाव के दौरान ब्लाक प्रमुख एवं जिला परिषद आम निर्वाचन में वे मतदाता होते थे एवं उस वक्त चुनाव में एक ही दल कांग्रेस का वर्चस्व होता था आमने सामने दोनों दावेदार कांग्रेसी होते थे लेकिन मतदान के वक्त चौधरी साहब अपने को विरत रखते हुए वह मतदान का हिस्सा नहीं बनते थे जिससे जीतने वाले एवं हारने वाले दोनों दावेदार उनसे कभी नाराज़ नहीं हुए। छानबे ब्लाक के बयोबृद्ध समाजसेवी बाबू बेचन सिंह बताते हैं कि चौधरी एक बेमिसाल प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व के थे इसीलिए छानबे क्षेत्र जैसे दवंग गांवों में भी लोग उनका बहुत सम्मान करते थे। जबकि अकोढी,गौरा, बिरौरा, बबुरा, जैसे दवंग गांवों में भी उनका लोग बहुत सम्मान करते थे। सीनियर एडवोकेट बाबू राम सिंह ने कहा कि वह उनके सानिध्य में राजनीति की शुरुआत किया था और वह उन्हें अपने पुत्र के समान उनका आदर करते थे। श्री चौधरी के शताब्दी वर्ष जयंती के अवसर पर पोस्टर वॉर करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजधर दूबे ने कहा कि हम लोग बचपन में उनका नाम एवं शोहरत सुनते थे। स्व श्री चौधरी ने क्षेत्र का विकास किया एवं पिछड़े हुए क्षेत्र में विकास की शुरुआत किया जिसका अनुसरण करते हुए उनके सुपुत्र एवं विधानसभा क्षेत्र से उनके उत्तराधिकारी बनकर अधूरे कार्यो को उनके सुपुत्र भगवती प्रसाद चौधरी एवं देवी प्रसाद चौधरी ने बखूबी निभाया और उनके अधूरे सपने को साकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण दूबे कंचनीय ने कहा कि वह हाई स्कूल के छात्र थे 1977 में तब चौधरी साहब के चुनाव में हम प्रचार वाहन में लाउडस्पीकर पर चुनाव चिन्ह का एलाऊन्स करते थे उसी समय लोकसभा चुनाव भी एक साथ हुआ था जिसमें अजीज इमाम लोकसभा प्रत्याशी थे चौधरी साहब विधायक प्रत्याशी थे परिणाम स्वरूप पांचों विधानसभा क्षेत्र में सांसद प्रत्याशी अजीज इमाम चार विधानसभा क्षेत्र से हार गए थे लेकिन छानबे विधानसभा क्षेत्र में सांसद एवं विधायक दोनों की जीत हुई थी। छानबे क्षेत्र 1985 तक कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। ओबीसी समाज के राम कृपाल मौर्य ने कहा कि चौधरी साहब प्रतिभा के धनी थे यही कारण है कि उनके ही आशिर्वाद से चौधरी परिवार जिले में परिचय का मुहताज नहीं है। गांव गांव में उनके परिवार की क्षवि है। ईएमएस/मोहने/ 29 मार्च 2026