राज्य
29-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हिन्दू सेवा परिषद् के चतुर्दश स्थापना दिवस एवं हिन्दू नव संवत्सर 2083 के अवसर पर 31 मार्च 2026 मंगलवार को शहर में भव्य गदा यात्रा एवं हिन्दू धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी ने बताया कि कार्यक्रम में हैदराबाद से पधार रहे टी. राजा सिंह मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और हिंदू समाज को संबोधित करेंगे। श्री जैसवानी ने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी ने बताया कि 31 मार्च को दोपहर 12 बजे नौद्ररा ब्रिज स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में धर्मसभा का आयोजन होगा। इसके बाद गदा यात्रा प्रारंभ होगी, जो करमचंद चौक, तुलाराम चौक, अंधेरदेव, खजांची चौक, फुहारा, लार्डगंज, सुपर मार्केट, मालवीय चौक होते हुए सिविक सेंटर में सम्पन्न होगी। यात्रा शुरू होने से पहले संस्कारधानी के संतों की अगुवाई में महाआरती की जाएगी और भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा में लगातार तीन अखाड़ों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। 10 फुट ऊंची दादा भगवान श्री हनुमान की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितिन सोनपाली सहित सौरभ जैन, उत्कर्ष रावत, अक्षय झा, निखिल कनौजिया, अभिषेक अहिरवार, अंकित विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 06.26