राज्य
इंदौर। भावभीनी श्रद्धांजलि...! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी स्व. सुभद्रा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। - (फोटो :- ईएमएस)