राज्य
29-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) एक किन्नर के साथ उसके परिचित युवक द्वारा बीच चौराहे पर मारपीट कर उसे चाकू मारने के मामले में पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मारपीट और चाकूबाजी की यह वारदात कल रात 9 बजे करीब बुद्ध नगर चौराहा पर हुई। घायल का किन्नर का नाम अमन उर्फ अलीशा कुअर पिता प्रकाश बानखेड है। पुलिस ने अमन की शिकायत पर आरोपी आकाश उर्फ विकास निवासी अहीरखेडी के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमन ने अपनी शिकायत में बताया कि कल रात करीब 9 बजे मैं माताजी विसर्जन करके अपने घर वापस जा रही थी उसी दौरान बुद्ध नगर चौराहा पर आरोपी आकाश आया, जिसके साथ मैं तीन साल पहले रहती थी। उसने आते ही कहा कि मुझे रुपए की जरूरत है, रुपए दे। मैंने उसे रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह पहले गाली-गलौज करने लगा मैंने उसे गाली देने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। उसने मुझे बाल पकड़ कर नीचे गिरा दिया और जमकर पीटा। फिर चाकू से मुझे पर दो वार कर दिए। चाकू लगने से खून निकलने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने मेरी मौसी वंदना व ज्योति आई तो उनके साथ भी उसने मारपीट की। और जाते-जाते धमकाकर कहा कि आइंदा मुझे पैसे देने से मना किया तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने घायल किन्नर को मेडिकल के लिए भिजवा आरोपी आकाश की तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 29 मार्च 2026