राज्य
इन्दौर (ईएमएस) सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया था कि महावीर जयंती के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कलेक्टर अवकाश के संबंध में निर्णय ले सकेंगे जिसके बाद इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित किया है। बता दें कि सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार उपरांत राज्य शासन ने उक्त निर्णय लिया था। जिसके चलते कलेक्टर द्वारा घोषणा के बाद अब स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। आनंद पुरोहित/ 29 मार्च 2026