राज्य
29-Mar-2026


49वें श्री रामनवमी मेला, सासनी में धार्मिक आस्था और उत्साह का दिखा भव्य स्वरूप फोटो कैप्शन 1 - मेले का शुभारम्भ करते डॉ विकास शर्मा हाथरस (ईएमएस)। सासनी में आयोजित होने वाले 49वें श्री रामनवमी मेला के अवसर पर पथवारी माता की सवारी एवं भव्य रथयात्रा का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। मेले का शुभारम्भ डॉ विकास शर्मा, निर्देश वार्ष्णेय एवं विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली। पथवारी माता की सवारी एवं रथयात्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जयघोषों और भक्ति भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने तथा धार्मिक चेतना को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कमल शर्मा, विकी गुप्ता, दीपेश वर्मा, दीपक वर्मा, सुरेंद्र वार्ष्णेय, प्रतीत वार्ष्णेय, ललता प्रसाद, संतोष वर्मा, कपिल गुप्ता, निशांत वार्ष्णेय, निर्भय वार्ष्णेय, प्रतिन वर्मा, बंदू वार्ष्णेय आदि श्रद्धालु उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 29 मार्च 2026