राज्य
29-Mar-2026


- अस्पताल में परिजनों के साथ घायल हाथरस (ईएमएस)। सासनी क्षेत्र के गांव जसराना में एक युवक को कुछ दबंगों ने महज इस बात को लेकर पीट दिया कि युवक दबंगों के पूर्वजों के चबूतरे पर बैठ गया था। दबंगों ने युवक को लहूलुहान कर दिया। पीडित ने पुलिस से शिकायत की है जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव जसराना निवासी गोपाल अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित पीपल के एक पुराने चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे चबूतरे से हटने के लिए कहने लगे। अरोप है कि उन्होंने गोपाल के साथ अभद्रता भी की। गोपाल ने यह कहते हुए वहां से हटने से इनकार कर दिया कि यह उसकी निजी जगह है। इस पर दबंगों ने अपना आपा खो दिया और गोपाल को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के कारण गोपाल घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोपाल की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े। परिवार को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजन घायल गोपाल को लेकर सासनी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 29 मार्च 2026