जबलपुर, (ईएमएस)। सात दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के पांचवें दिन शानदार प्रभात फेरी श्री शीतलनाथ जिनालय से शुरू होते हुए कमानिया गेट फवारा होते हुए वापस मंदिर तक निकाली गई।महिलाएं बच्चे एवं सभी पारंपरिक वेशभूषा में आकर प्रभात फेरी की शोभा बढ़ाई भाग्यशालियों को सोने के सिक्के प्रदान किए गये। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री तरुण भनोट और कांग्रेस नेता विश्व मोहन द्वारा वीर प्रभु के समक्ष धूप प्रज्वलित कर भंडारे का उद्घाटन किया गया । समिति के पदाधिकारी राजेंद्र अलीजार, मुकेश टाटिया, संतोष पोकरना, आशीष कोठारी, दीपक गोलछा एवं दिनेश जैन तिलक विनायकिया कपिल गोलछा उपस्थित रहे रात्रि में महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सुनील साहू / शहबाज / 29 मार्च 2026/ 08.30