राज्य
जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि टाउन हॉल टैंक में कंटेनर लीकेज के सुधार कार्य एवम सप्लाई लाइन 600 एम.एम. की टी बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके चलते आज 30 मार्च 2026 को सायंकालीन से कल 1 अप्रैल 2026 तक दोनो समय टैंक से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी। सुनील साहू / शहबाज / 29 मार्च 2026/ 08.30