राज्य
29-Mar-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचा है जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर पुलिस के मुताबिक पुलिस का गश्ती दल बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। जिसके पास से पुलिस ने 8.86 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम खालिद पुत्र सलीम निवासी ग्राम लादपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-08) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/29 मार्च 2026