राज्य
31-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के डाबड़ी इलाके में ताबड़तोड़ चाकूबाजी कर डिलीवरी बॉय की हत्या और तीन अन्य को घायल करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। बदमाश की पहचान प्रेम शर्मा और रोहित के रूप में हुई है। घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। साथ ही बदमाश की सूचना मिलने पर द्वारका इलाके में अलग अलग जगहों पर टीम लगाकर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। दोनों जगहों पर बदमाश पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली दोनों बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर गए। पुलिस टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार एक बदमाश पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है। दरअसल द्वारका के मधु विहार इलाके में कहासुनी के बाद दो हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच बचाव करने आए तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला किया और भाग गए। घायल चारों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 30 साल के गोविंद झा को मृत घोषित कर दिया। वहीं परवेज हुसैन अनीस और रोहित का इलाज चल रहा है। तीनों बयान देने की हालत में नहीं हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/ मार्च/2026