31-Mar-2026
...


- हल्की बारिश और ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहाना बिलासपुर (ईएमएस)। सोमवार को दिनभर की तेज गर्मी के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी। दिन में जहां तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों को बेहाल कर दिया था, वहीं शाम होते ही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया। सुबह से ही तेज धूप का असर दिखने लगा था और दोपहर तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। तापमान 40 डिग्री के पार चला गया, जिससे सडक़ों पर सन्नाटा सा छा गया। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। अचानक मौसम ने ली करवट शाम करीब 4 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी चलने लगी और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। करीब साढ़े 4 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जिसने गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इसके साथ चली ठंडी हवाओं ने पूरे वातावरण में ठंडक घोल दी। आने वाले दिनों में ऐसे ही बदलाव के आसार बारिश भले ही हल्की रही, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर की तपन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कई लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। माना जा रहा कि, गर्मी के इस दौर में इस तरह के अचानक मौसम परिवर्तन आगे भी देखने को मिल सकते हैं। मनोज राज 31 मार्च 2026