बिलासपुर (ईएमएस)। शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्मकल्याणक महामहोत्सव शहर में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकंडा से क्रांति नगर तक निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।सुबह मंदिरों में मंगलाष्टक, अभिषेक और शांतिधारा के बाद करीब 8 बजे सरकंडा जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा देवकीनंदन चौक, गोल बाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक और विद्यानगर होते हुए क्रांति नगर जैन मंदिर पहुंची।शोभायात्रा में गाडय़िों पर भगवान महावीर के जीवन से जुड़ी आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जबकि बच्चों ने जीवंत पात्रों का अभिनय कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बैंड-बाजे और जयकारों से गूंजा यात्रा महिलाएं केसरिया और पीली साडय़िों में तथा पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा में शामिल हुए। बैंड-बाजे, भजन और जयकारों के बीच पूरी यात्रा में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग इस आयोजन में शामिल हुए। वंदे मातरम् मित्र मंडल ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत बस स्टैंड चौक में वंदे मातरम् मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेय और प्रसाद का भी वितरण किया गया। प्रभात फेरी और बाइक रैली से हुई शुरुआत टिकरापारा स्थित स्थानकवासी जैन संघ द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने जयकारों के साथ भाग लिया। युवाओं ने बाइक रैली निकालकर पूरे शहर में उत्सव का संदेश फैलाया। महामस्तकाभिषेक, भंडारा और सांस्कृतिक हुआ कार्यक्रम महोत्सव के दौरान नवकार मंत्र जाप, विशेष पूजा-अर्चना, भंडारा, संगीतमय आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई। ये लोग रहे उपस्थित इस अवसर पर सवई सिंघई श्रीमंत सेठ प्रमोद जैन, विनोद जैन, सनत जैन, महेंद्र जैन, वीर कुमार जैन, विमल चोपड़ा, चंद्र प्रकाश बोथरा, सुरेंद्र मालू, विशाल जैन, इंदरचंद बैद, कमल जैन, पंकज पंचायती, नरेंद्र मेहता, सुभाष श्रीश्रीमाल, राजेश जैन, शैलेश जैन, सत्येंद्र जैन, भूपेंद्र चंदेरिया, कैलाश जैन, विजय जैन, अंशुल जैन, मनीष जैन, दीपक जैन, डॉ अभिनेष जैन, कमोद जैन, पराग जैन, रूपेश गोलछा, श्रद्धा जैन, अजय छाजेड़, अंशुमन जैन, अभिनव डाकलिया, अमरेश जैन, संदीप जैन, अमित जैन, आलोक जैन, दिनेश मुनोत, प्रवीण कोचर, सहित बडी संख्या मे सकल जैन समाज के लोग उपस्थित थे। मनोज राज 31 मार्च 2026