क्षेत्रीय
31-Mar-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस)l हिंदू उत्सव समिति द्वारा 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। चल समारोह को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नपा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय चौहान को चल समारोह का संयोजक बनाया गया। वहीं जुगल किशोर अग्रवाल और तृप्ति शर्मा को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती पर विशाल चल समारोह निकाला जाएगा, जो सुठालिया रोड स्थित हनुमान मंदिर ढकोरा रोड से शुरू होकर मेन बाजार, जगात चौक और अहिंसा द्वार होते हुए चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंचेगा। यहां बालाजी महाराज की महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान संरक्षक मंडल के पदाधिकारी और सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।-निखिल/ब्यावरा/31/3/2026