राज्य
01-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कार्य स्थल से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले तीन मस्टर वसूली सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते इन्दौर नगर निगम आयुक्त ने उनकी सेवा समाप्त करते एक वसूली सहायक को निलंबित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जोन क्रमांक 9 के वार्ड क्रमांक 26 में राजस्व वसूली कार्य में संलग्न मस्टर वसूली सहायक दिनेश चौहान विगत 20 दिनों से बिना पूर्व सूचना के कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने पर तथा मस्टर वसूली सहायक तरुण तोमर को राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही करने पर कार्य एवं हाजिरी से मुक्त किया गया वहीं जोन 1 के वार्ड 10 में 9 फरवरी से लगातार अनुपस्थित रहने पर मस्टर वसूली सहायक अभिषेक महिपाल सरवन को भी कार्य एवं हाजिरी से मुक्त किया गया। इसके अलावा जलकर विभाग में कार्यरत स्थाई बेलदार निलेश पाल को जनवरी 2024 से निरंतर कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने, अंतिम सूचना पत्र का स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर निलंबित किया गया। आनंद पुरोहित/ 01 अप्रैल 2026