अलीराजपुर,(ईएमएस)। दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का बरझर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सैयदना दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बरझर पहुंचे जहां मुस्लिम समाज के साथ ही प्रजापति समाज और अन्य समाज से जुड़े सम्मानित लोगों ने उनका स्वागत किया। सैयदना साहब को अपने बीच पाकर समाज के लोगों में भारी उत्साह भर गया। दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आगमन पर समाजजनों में भारी उत्साह देखने को मिला हैं। वे बुधवार 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 5 दिवसीय प्रवास पर अलीराजपुर पहुंचे हैं। धर्मगुरु के आगमन को देखते हुए समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत द्वार सजा कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा जोबट नगर की जमाली मस्जिद को आकर्षक रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन और बोहरा समाज के स्वयंसेवकों ने मिलकर सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। धर्मगुरु सैयदना प्रवास के दौरान समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे और वाअज़ (प्रवचन) देंगे। हिदायत/ईएमएस 01अप्रैल26