मथुरा,(ईएमएस)। थाना कोतवाली से पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला दोना पत्तल और गिफ्ट आइटम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकालकर बाहर भागते नजर आए। अग्निशमन की दो गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण मंदिर के दर्शन करने गए थे। रात साढ़े 12 बजे वह वापस लौटे। सुबह पड़ोस में कचौड़ी बेचने वाले घर आए और बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। दुकान मालिक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आग लगने के समय दुकान के सभी लाइट स्विच बंद थे। आग किस कारण लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। इस हादसे में करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सिराज/ईएमएस 01अप्रैल26