राज्य
01-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सेना से डेपुटेशन पर आए अभिषेक मिश्रा एमसीडी के अलग-अलग जोनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। साल 2025 में उन्हें शाहदरा जोन का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया था। दिल्ली नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में उनके साथ एक अधिकारी देवांश गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला सस्पेंड कर्मचारियों की बहाली से जुड़ा हुआ है। दिल्ली नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में उनके साथ एक अधिकारी देवांश गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला सस्पेंड कर्मचारियों की बहाली से जुड़ा हुआ है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/01/ अप्रैल /2026