राज्य
01-Apr-2026


साहिबाबाद,(ईएमएस)। साहिबाबाद स्थित इंदिरापुरम के न्यायखंड-दो में पंप के पैनल में खराबी आने से चार दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से त्राहि-त्राहि मच गई है। लोगों का आरोप है कि शनिवार से घरों में पानी नहीं आया है। गर्मी में पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। एक स्थानीय महिला ने बताया कि पानी न मिलने की शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की। इसके बाद जलकल विभाग ने पैनल को ठीक कराया लेकिन यह फिर खराब हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार तक पैनल को ठीक नहीं कराया जा सका है। इस समस्या पर आरडब्ल्यूए ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या के निस्तारण की मांग की है। जलकल विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि पैनल खराब होने के चलते समस्या हो रही है। इसे ठीक भी कराया गया लेकिन बाद में केबल जल गई। टीमों को इसमें लगाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। सिराज/ईएमएस 01अप्रैल26