जबलपुर, (ईएमएस)। रानीताल वेलोड्रम ग्राउंड में चल रही ब्राह्मण प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के अंतिम चरण, में तीन मैच खेले गए। दो सेमीफाइनल मुकाबलों जिसमें आज का पहला मैच शिवान्या एकादश विरुद्ध बजरंगी ब्लास्टर के बीच खेला गया जिसमें शिवान्या एकादश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे बजरंगी ब्लास्टर हासिल नहीं कर पाई। शिवान्या एकादश के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए अपनी टीम के लिए मजबूत नींव रखी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पंडित आशु अग्निहोत्री बने। दूसरा सेमीफाइनल मैच बहुत ही रोमांचक हुआ, जिसमें अभी तक प्रतियोगिता की दो अपराजित टीमों के बीच खेला गया, सप्तऋषि एकादश विरुद्ध डॉक्टर एकादश। इसमें सप्तऋषि एकादश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 110 रनों का लक्ष्य दिया, डॉक्टर एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके पहले तीन बल्लेबाज जल्दी जल्दी आऊट होकर पवेलियन लौट गये। उसके बाद डॉक्टर एकादश शुरुआती झटके से ऊबर नहीं पाई और सप्तऋषि एकादश ने इस सेमीफाइनल मुकाबले को जीत कर फाइनल में स्थान बनाया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच पं नमन संस्कार दुबे बने। आज के ब्राह्मण प्रीमियर लीग की प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल मुकाबलों का आँखों देखा हाल पं हरेंद्र मिश्रा (हैरी भाई), पं पीयूष तिवारी, पं विधान, पं अमित भाई, सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सुनाया गया। इस अवसर पर सुनीता शर्मा, प्रगति नायक, शोभा, राजू चौबे, अभ्युदय बाजपेई, डॉ. विजय तिवारी किसलय, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, पार्षद अवधेश तिवारी, पार्षद संतोष पंडा, मुन्ना दुबे, डॉ. अरुण मिश्रा, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 01 अप्रैल 2026/ 5.24