राज्य
01-Apr-2026
...


- भोपाल में 2084, इंदौर में 2186 और ग्वालियर में 2307 रुपए में मिलेगा भोपाल (ईएमएस)। किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 195 रुपए महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी घरेलू सिलेंडर के रेट 60 रुपए बढ़ाने के 25 दिन बाद 1 अप्रैल से की गई है। प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट को जरूरत का 9 प्रतिशत सिलेंडर ही मिल रहा है। इससे कई होटल-रेस्टोरेंट का मेन्यू बदल गया है। गैस के रेट बढऩे से खाना भी महंगा होगा। एमपी के 5 बड़े शहरों में भोपाल में 19 ्यद्द कमर्शियल सिलेंडर 2084 रुपए, इंदौर में 2186 रुपए, जबलपुर में 2295 रुपए, ग्वालियर में 2307 रुपए और उज्जैन में 2251 रुपए में मिलेगा। रीवा में सिलेंडर सबसे महंगा 2331 रुपए में मिलेगा। नरसिंहपुर, सिंगरौली, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, रायसेन, शहडोल, मंडला, सीधी, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, सिवनी, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी में रेट 2300 रुपए या इससे अधिक है। इंदौर में सबसे कम, शाजापुर-सीहोर में भी औसत प्रदेश में सबसे सस्ता कमर्शियल सिलेंडर इंदौर में है। यहां पहले 2021 रुपए में सिलेंडर मिलता था। 195 रुपए बढऩे के बाद रेट 2186 रुपए हो गए हैं। शाजापुर-सीहोर में नए रेट 2091 रुपए, हरदा में 2114 रुपए, सागर में 2119 रुपए, नर्मदापुरम-विदिशा में 2120 रुपए है। गुना, झाबुआ, नीमच, रतलाम, मंदसौर, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, धार, आलीराजपुर, खरगोन, देवास, छिंदवाड़ा, दमोह, बैतूल और छतरपुर में रेट 2200 रुपए से कम है। आने वाले दिनों में महंगा होगा खाना भोपाल होटल एवं रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि कमर्शियल गैस नहीं मिलने से डीजल भट्ठी और इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं। इससे डीजल और बिजली का खर्च बढ़ गया है। अब कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। इससे आने वाले दिनों में खाने की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। फिलहाल भोपाल में खाने के रेट नहीं बढ़े हैं। 450 से 500 रुपए तक अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि अभिषेक बहेती ने बताया कि पहले गैस एजेंसी संचालक 200 से 250 रुपए तक का डिस्काउंट देते थे, लेकिन अब पूरे रेट देने पड़ रहे हैं। कीमतें बढऩे से प्रति सिलेंडर 500 रुपए का खर्च बढ़ जाएगा। विनोद / 01 अप्रैल 26