राज्य
01-Apr-2026
...


छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और गृहिणियों के लिए एक बेहतरीन अवसर: सनत जैन -डिजिटल मीडिया फाउंडेशन कोर्स के ब्रोशर का हुआ विमोचन भोपाल,(ईएमएस)। वर्तमान डिजिटल युग में कैरियर के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ईएमएस एकैडमी ऑफ जर्नलिज्म ने डिजिटल मीडिया फाउंडेशन कोर्स शुरू किया है, जो भारतीय विद्या भवन से संबद्ध है। यह 3 माह का कोर्स छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और गृहिणियों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। यह बात ईएमएस ग्रुप के चैयरमैन सनत जैन ने संस्थान के ब्रोशर का विमोचन करते हुए कही। श्री जैन ने कोर्स की उपयोगिता बताते हुए कहा, कि इस कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, यूट्यूब स्ट्रेटेजी और बेसिक एआई टूल्स की जानकारी सरल और व्यावहारिक तरीके से दी जाएगी। वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कैरियर की अपार संभावनाएं हैं, और यह कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो सकता है। इस तीन माह वाले कोर्स की कुल फीस 7500 रुपये निर्धारित की गई है, लेकिन 15 अप्रैल 2026 तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों को 2500 रुपये की विशेष छूट दी जा रही है। संस्थान के उद्देश्य के संबंध में श्री जैन ने कहा, ईएमएस संस्थान का उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सफल कैरियर के लिए तैयार करना भी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द संपर्क कर अपने कैरियर की नई शुरुआत करें। संस्थान का स्थानीय कार्यालय ईएमएस हाउस, कामर्शियल चित्तौड़ कंपलेक्स, थर्ड फ्लोर, एमपी नगर जोन-1, भोपाल में स्थापित किया गया है। कोर्स संबंधी जानकारी और प्रवेश के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाईल नंबर 9302208608 एवं 9302208606 पर संपर्क कर सकते हैं। इस सादा किंतु गौरवमयी विमोचन कार्यक्रम में विशेष रुप से बी. डेविड, डॉ हिदायत अहमद, नेहा लाल एवं ज्ञानु निगम आदि उपस्थित थे। एच.ए/ईएमएस/01/04/2026