- मुख्यालय ने मंगाई सभी जिलों से जानकारी भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश के शिक्षा विभाग में 10 साल की सेवा कर चुके अस्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अब शिक्षा विभाग नियमित कर रहा है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द जानकारी मंगाई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 मई 2007 को आदेश जारी करके प्रदेश के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश समस्त विभागों को दिए थे। उस आदेश के परिपालन में ही अब शिक्षा विभाग अपने विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित कर रहा है। इससे शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्य हजारों दैनिक वेतन भोगियों को नियमित कारण का लाभ होगा। विनोद / 01 अप्रैल 26