भोपाल(ईएमएस)। कोलार इलाके में 7वीं की छात्रा से नौकर द्वारा अशलील हरकत किये जाने का मामला सामने आया है। उसी समय दादी की नजर पड़ने पर वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कोलार इलाके में रहने वाली 13 साल की मासूम स्कूली छात्रा है। करीब एक साल से आरोपी अनिल उसके घर में नौकर के रूप में काम कर रहा है। सोमवार को उसके माता-पिता डॉक्टर के पास गए थे। इसी बीच नौकर अनिल घर में घुस गया और छात्रा के कमरे में जाकर अशलील छेड़छाड़ करने लगा। घबराई किशोरी के शोर मचाने पर दादी उसके कमरे में आ गई उन्हें देखकर अनिल वहां से भाग गया। मासूम ने दादी को उसकी सारी करतूत बताई। बाद में बच्ची के मां-पिता घर पहुंचे और नौकर की हरकत की जानकारी लगने पर बेटी को लेकर थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौकर अनिल के खिलाफ पॉक्सों सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। जुनेद / 1 अप्रैल