क्षेत्रीय
01-Apr-2026


नैनपुर (ईएमएस)। बेगी हरो हनुमान महाप्रभु जो कुछ संकट हुए हमारो को नहीं जानत है जग में कभी संकट मोचन नाम तिहारो, प्रभु राम मां जानकी के अन्य सेवक श्री हनुमान जी आज हनुमान जयंती पर नैनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 2 गोपीनाथ मोहल्ला के शिव हनुमान मंदिर में विगत 29 मार्च से कार्यक्रम आयोजित है जिसमें 29 मार्च से अखंड श्री रामचंद्र चरित्र मानस पाठ 1 तारीख से अखंड श्री हनुमान चालीसा एवं आज हनुमान जयंती को उपलक्ष में भोग हवन भंडारा के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है श्री हनुमान भक्त सतीश कुमार चौरसिया ने एक्सप्रेस को बताते हुए कहा कि भक्तों की अपार भीड़ के साथ यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है जिसमें नगर के हनुमान भक्त इस आयोजन को भव्यता प्रदान कर रहे हैं आज आयोजन के अंतिम दिवस पर हवन पूजन भोग भंडारा एवं भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया है आपने नगर के सभी हनुमान भक्तों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए हनुमान भक्ति की अलग जगाने का आव्हान किया है! हम आपको बता दें कि विगत वर्षी गोपीनाथ मोहल्ला के शिव हनुमान मंदिर का गया है जिसमें नगर के हनुमान भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और भगवान श्री हनुमान का जागृत स्वरूप यहां प्रकट होती देखा जा सकता है जहां भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं और उनकी आपदाएं है रही है आप भी आए और हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन सफल बनाए! ईएमएस / 01//04/2026