- गिरफ्तार युवको का कराया गया डीएनए, रेप या गैंग रेप - डीएनए रिर्पोट आने पर होगा खुलासा भोपाल(ईएमएस)। देहता इलाके के बागसेवनियां थाना क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले से नौकरी की तलाश में आई नाबालिग किशेारी की से दुष्कर्म के मामले में दो युवतियो और दो युवको सहित चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया गया था, ऐसे में दुष्कर्म के समय नशे में होने के कारण किशोरी घटना के संबध में ठीक से पुलिस को अधिक जानकारी नहीं दे पा रही है, जिसके बाद गैंगरेप को लेकर पुलिस असमंजस में है। इसके लिए पुलिस ने गिरफ्तार दोनो युवकों और पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही रेप या गैंग रेप की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस के अनुसार 17 साल की नाबालिग छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। उसकी परिचित मोनिका बागसेवनियां इलाके में रहती है। मोनिका से उसकी बातचीत होती थी। नाबालिग को कॉलेज में एडमिशन कराना था। मोनिका ने उसे बायपास स्थित निजी कॉलेज में एडमिशन दिलाने की बात कही। साथ ही भोपाल में प्राइवेट नौकरी दिलाने को कहा। नाबालिग छिंदवाड़ा से भोपाल पहुंची, मोनिका उसे अपने फ्लैट पर ले गई, और वहॉ मौजूद रेणुका से मिलवाया। 18 मार्च की रात वह मोनिका के रूम पर रुकी थी। इसी बीच वहां मोनिका और रेणुका के दोस्त एक अन्य युवक के साथ पहुंचे। फ्लैट पर पार्टी रखी गई। सभी ने मिलकर शराब पी और नाबालिग को भी जबरन शराब पिलाई। नाबालिग का आरोप है की मोनिका और रेणुका के दोस्त निखिल सिंह और अतुल मेडकर के साथ पहुंचे एक अन्य युवक ने शराब के नशे में उससे दुष्कर्म किया था। डरी-सहमी होने के कारण अगले ही दिन वह छिंदवाड़ा चली गई। वहां से 27 मार्च को भोपाल आकर बागसेवनियां पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला कायम कर मोनिका (24), रेणुका (26), निखिल (25) और अतुल (26) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी बालाघाट और छिंदवाड़ा के रहने वाले है, पलिस ने चारों को जेल भेज दिया है। जुनेद / 1 अप्रैल