क्षेत्रीय
01-Apr-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस) । नगर निगम का वार्षिक बजट शहरी निकाय के सुचारू संचालन की आधारशिला होता है। यह न केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है, बल्कि आगामी वर्ष की विकास योजनाओं, बुनियादी सेवाओं और नागरिक सुविधाओं की रूपरेखा भी तय करता है। यह बजट फरवरी माह में प्रस्तुत किया जाता है, ताकि वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले परिषद द्वारा उसे अनुमोदित किया जा सके। किंतु नगर निगम बुरहानपुर में वर्ष 2026-27 का बजट समय पर प्रस्तुत न किया जाना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। बजट को परिषद में पेश करने से पूर्व एम आई सी द्वारा पारित किया जाना आवश्यक होता है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप, वित्तीय वर्ष समाप्त होने और अप्रैल माह शुरू हो जाने के बावजूद नगर निगम बिना स्वीकृत बजट के कार्य कर रहा है। ऐसी स्थिति में नगर निगम के दैनिक कार्यों सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, और अन्य आवश्यक सेवाओं—का संचालन प्रभावित हो सकता है। बिना बजट के कार्य करने से वित्तीय अनियमितताओं की आशंका बढी है। खर्चों का उचित आवंटन और निगरानी न होने से भ्रष्टाचार और संसाधनों के दुरुपयोग की संभावना भी उत्पन्न होती है। इस स्थिति से उबरने के लिए आवश्यक है कि नगर निगम प्रशासन शीघ्रता से बजट तैयार कर उसे एमआईसी और परिषद से पारित कराए। परिषद की बैठक को लगभग 9 मा का समय बीत चुका है लेकिन उसके बाद भी अब तक परिषद सम्मेलन को लेकर कोई सर गर्मी नगर निगम में दिखाइ नहीं दे रही है बिना बजट पारित किए नगर निगम का संचालन प्रशासन पर कईं प्रश्न खड़े करता है सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी इस मामले पर पूरी तरह खामोश है वह समय पर बजट सत्र भी नहीं बुला पाया अब ऐसे में बजट सत्र कब आहूत होगा जिसमें बजट पारित होने के बाद संवैधानिक तरीके से नगर निगम का संचालन होगा इसका कोई पता नहीं नगर निगम का बजट सत्र इससे पूर्व भी समय पर नहीं हुआ है लेकिन इसके बावजूद विपक्ष पूरी तरह मौन है ऐसी स्थिति के लिए नगर निगम के अधिकारी जवाबदार है! आबिद अहमद/01 अप्रैल2026