क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कंपनी सेक्रेटरी एवं म्यूच्युअल फंड मैनेजर के प्रतिष्ठित पद पर पदस्थ उच्च शिक्षित विनुषी भंडारी संयम के पथ पर अग्रसर होने जा रही है जिसके तहत उनकी जैनत्व दीक्षा एवं अभिनंदन समारोह 3 एवं 4 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। साधुमार्गी जैन समता संघ के अध्यक्ष पारस बोहरा एवं महामंत्री पिंकेश पगारिया के अनुसार तीन अप्रैल को सुबह नौ बजे यशवंत निवास रोड स्थित समता भवन पर आदित्य मुनि महाराज एवं साध्वी श्रीकांता श्रीजी महाराज के सान्निध्य में मुमुक्षु विनुषी भंडारी की दीक्षा के उपलक्ष्य में समता प्रसादी एवं शाम 7:30 बजे रवीन्द्र नाट्यगृह में गुरु भक्ति एवं भजन संध्या के आयोजन होंगे। वहीं कल चार अप्रैल को जावरा कंपाउंड स्थित लायंस क्लब सभागृह में सुबह सात बजे नवकारसी के पश्चात सुबह 8:15 बजे उनके निवास से बैंडबाजों सहित वरघोडा निकलेगा जिसमें वे एक खुले रजत रथ में विराजित होकर अपने संसारी जीवन में काम आने वाली गृहस्थी की सामग्री को लुटाते हुए चलेंगी। यह वरघोडा सुबह 10 बजे रवीन्द्र नाट्य गृह पहुंचेगा। जहां शहर के श्रीसंघों एवं विभिन्न संगठनों की ओर से उनका अभिनंदन किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 02 अप्रैल 2026