अडानी और एपस्टीन, ट्रंप ने इन दो हथियारों से मोदी को पकड़ रखा गुवाहाटी (ईएमएस)। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताकर आरोप लगाया कि सरमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में भूमि एटीएम चला रहे हैं, इसके तहत वे जनता से जमीन छीनकर बड़ी कंपनियों को दे रहे हैं। बोकाजन निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार रतन एंग्टी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर कहा कि लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग असम और यहां की जनता के लिए खड़े थे, और कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर उनकी मृत्यु के लिए न्याय दिलाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि असम फूलों का एक गुलदस्ता है, जिसमें अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधारा के लोग रहते हैं। कांग्रेस की सोच हैं, हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो, देश को चलाने में हर वर्ग को भागीदारी मिले। वहीं बीजेपी की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 244 (ए) लेकर आई थी, क्योंकि हमारी सोच है कि असम को न गुवाहाटी से चलाया जाए और न दिल्ली से चलाया जाएं। 244 (ए) से असम की जनता को ताकत मिलती है और ये उन्हें फैसले लेने की शक्ति देता है। भाजपा पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, कि नरेंद्र मोदी को ट्रंप कंट्रोल करता है। ट्रंप सरेआम पीएम मोदी को गाली देता है। ट्रंप कहता है.....नरेंद्र मोदी मुझे सर बुलाता है। मैं उसका करियर कभी भी खत्म कर सकता हूं। सच्चाई ये है कि अडानी और एपस्टीन ट्रंप ने इन दो हथियारों से नरेंद्र मोदी को पकड़ रखा है और मोदी कुछ नहीं कर सकते। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पास मोदी के करप्शन और अडानी की कंपनियों की पूरी जानकारी है। अडानी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस चल रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा को मोदी-शाह कंट्रोल करते हैं। अगर मोदी, हिमंता से कहें कि उछलो, तब उछलने लग जाते है। नरेंद्र मोदी और हिमंता मिलकर असम की जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता हैं, कि सरमा देश का सबसे भ्रस्ट मुख्यमंत्री है। हिमंता, सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहा है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हिमंता हाथ जोड़कर खड़ा होगा। सीएम सरमा को हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। हिमंता जानता है कि कांग्रेस पार्टी उस छोड़ने वाली नहीं है। जिस दिन बीजेपी की सरकार जाएगी, उसी दिन इनका घमंड टूट जाएगा। इसतरह के डरपोक लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। आशीष दुबे / 02 अप्रैल 2026