क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


- एक दुकान से नकद 25 हजार की चेारी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना पूर्वी सिंहभूम(ईएमएस)।जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया।तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक ही रात में चार अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया।जिसमें से चोरों ने परसुडीह शिव मंदिर रोड स्थित संतोषी भंडार के गल्ला से नकद 25 हजार रुपये और कुछ सामान की चोरी कर ली। वहीं परसुडीह के शिव मंदिर रोड स्थित अपना मार्ट, लक्ष्मी जनार्दन ज्वेलर्स का ताला भी चोरों ने तोड़ा।लेकिन दुकान में प्रवेश करने में सफल नहीं हो पाये।वही परसुडीह के नामोटोला स्थित प्रसाद इंटरप्राइजेज का ताला तोड़ कर भी चोरी करने का प्रयास किया।चोर दुकान में प्रवेश किये। लेकिन मौके से कुछ नहीं मिलने के बाद चोरों ने दुकान से पेचकश लेकर फरार हो गये।चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब जांच में जुट गई है।घटना के संबंध में संतोषी भंडार के मालिक संजय कुमार ने बताया जाता है तीन की संख्या में आये नकाबपोश चोरो ने बारी बारी से चारों दुकान को निशाना बनाया।चोरों ने सभी दुकान का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन एक ही दुकान से चोरी कर पाये। वहीं लक्ष्मी जर्नादन ज्वेलर्स के मालिक बबलू ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब मेन गेट का दरवाजा खोले तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। उसके बाद वे दूसरे गेट से बाहर निकल कर दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान में लगे करीब 10 ताला टूटा हुआ है।पूछताछ करने पर पता चला कि आस पास के अन्य दुकानों का ताला भी टूटा हुआ है। उसके बाद दुकानदारों ने इसकी जानकारी परसुडीह पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद परसुडीह पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और मामले के संबंध में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी प्राप्त किया है। जिसमें तीन चोर चोरी करते दिखाई दे रहे है।इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में काफी डर और नाराजगी है।स्थानीय कारोबारी और आम लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस गश्ती कम होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए भाजपा परसुडीह मंडल ने पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़ा कर दिया है।लगातार गश्ती होने के बाद भी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। इसको लेकर भाजपा परसुडीह मंडल ने बैठक कर क्षेत्र में होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर समीक्षा बैठक की है। कर्मवीर सिंह/02अप्रैल/26