क्षेत्रीय
02-Apr-2026
...


फरार बदमाश एक माह बाद ‎गिरफ्तार - कमला नगर से किडनेप कर ले गया था मिसरोद इलाके में - भतीजे से मारपीट के आरोपियों को समझाइश देने पर बदमाशों ने की थी वारदात भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की कमला नगर थाना पुलिस ने एक युवक को कार से किडनेप कर उसे बंधक बनाकर मारपीट करते हुए उसकी हत्या का प्रयास करने के साथ ही उस पर पेशाब करने की सनसनीखेज घटना के फरार बदमाश सुधीर डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश करीब एक महीने से फरार चल रहा था, मामले में पुलिस अन्य आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। थाना - भतीजे से हुए झगड़े को लेकर दी थी समझाइश थाना प्रभारी कमला नगर निरीक्षक निरूपा पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार बीती फरवरी को इलाके में स्थित बीजासन दुर्गा नगर कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाले फरियादी मयंक जाटव उर्फ भोला पिता जगन्नाथ जाटव (25) ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की 19 फरवरी 26 को उसके भतीजे अर्नव जाटव का मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपी अनुज डेहरिया और आर्यन मीना से मोबाईल चलाने की बात को लेकर झगडा हो गया था। जानकारी लगने पर उसने अनुज डेहरिया और आर्यन मीना को समझाइश देते हुए कहा की एक ही मोहल्ले में रहने के कारण आपस में लडाई-झगडा करना ठीक नहीं है। उसके समझाने पर उस दिन तो दोनों आरोपी अपने घर चले गये। लेकिन अगले दिन सुबह के समय जब भतीजा अर्नव जाटव मोहल्ले की दुकान से दूध लेकर वापस घर लौट रहा था, तब रास्ते में अनुज डेहरिया और आर्यन मीना ने उसे रोककर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। - दोबार समझाईश देने पर दी देख लेने की धमकी मयंक ने एक बार फिर जाकर दोनों को समझाते हुए कहा की तुम दोनों मेरे भतीजे के साथ बार-बार मारपीट क्यों कर रहे, यह ठीक नहीं है। इस पर अनुज डेहरिया और आर्यन मीना ने उसे धमकी देते हुए कहा की तुम बीच में मत आओ वरना तुम्हें भी देख लेगें। - रैकी कर किया किडनेप फरियादी का कहना है कि धमकी देने के बाद अनुज डेहरिया और आर्यन मीना दोनों उसके आने-जाने की रैकी करने लगे थे। 1फरवरी को शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने आटो को चार्जिंग पर लगाने के लिये घर से बाहर आया। उसके घर के पास ही आरोपी सुधीर डेहरिया, जय शुक्रवारे उर्फ बच्ची और दीपक तीनों सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आये और उसे जर्बदस्ती कार में बिठाकर अगवा करते हुए मिसरौद इलाके की एक बहुमजिंला मल्टी के नौवें फ्लोर पर ले गये थे, जहाँ पर पहले से अंशुल डेहरिया, आर्यन मीना, चीनू उर्फ भईयू और अनुज डेहरिया भी मौजूद थे। - मारपीट की फिर उस पर पेशाब कर दिया सभी आरोपियो ने मिलकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। आरोपी सुधीर डेहरिया, अंशुल डेहरिया और आर्यन मीना जहॉ उसे मार रहे थे, वहीं जय शुक्रवारे उर्फ जय बच्ची, दीपक और अनुज डेहरिया चीनू उर्फ भईयू ने उसके हाथ-पैर पकड़ रो थे। मारपीट के दौरान ही सुधीर डेहरिया ने अनुज डेहरिया से कहा कि इसके ऊपर पेशाब कर इसकी औकात यही है। उसकी बात पर अनुज डेहरिया ने मंयक के ऊपर पेशाब कर दिया था। - एक महीने बाद आया शिकंजे में, 14 मामले है दर्ज् फरियीद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरु की। पुलिस ने फौरन ही घेराबंदी कर अन्य आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी सुधीर डेहरिया वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी लगातार तलाश में जुटी पुलिस टीम को मुखविर से सूचना मिली की फरार बदमाश सुधीर किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से सुरूचि नगर वैशाली नगर इलाके में घूम रहा है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर बदमश सुधीर डहरिया पिता भरतराम डहरिया (27) स्थाई निवासी, ग्राम भीमसेन, थाना परासिया जिला छिंदवाडा हाल पता, बीडीए कालोनी सलईया थाना मिसरोद औश्र फ्लैट न. 8 प्रथम फ्लोर गारनेट हाईट्स सलईया थाना मिसरोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की आरोपी सुधीर डहरिया आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ थाना कमला नगर में 1, टीटी नगर में 2 और थाना एमपी नगर में 1 सहित 14 अपराधिक मामले दर्ज है। जुनेद / 2 अप्रैल

खबरें और भी हैं