क्षेत्रीय
02-Apr-2026


श्योपुर ( ईएमएस ) | जनजातीय कार्य विभाग अतंर्गत संचालित विशिष्ट आवासीय संस्था माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर ढेगदा श्योपुर में सत्र 2026-27 हेतु अनुसूचित जनजाति छात्राओं को कक्षा वार रिक्त सीटो पर ऑफलाइन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिये जाने हेतु प्रक्रिया संचालित है तथा ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र गत 1 अप्रैल से विद्यालय में प्राप्त किये जा रहे है। संस्था स्तर पर परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। प्राचार्य सुश्री कामिनी पाठक ने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश ऑफलाइन परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि कक्षा 6वी में प्रवेश ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मिलेगा, जबकि कक्षा 7 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में रिक्त सीटो के लिए आवेदन जमा कराये जा सकते है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की कक्षा 6 में रिक्त 70 सीटो के लिए प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संपन्न होगी, जबकि विद्यालय की कक्षा 7 से कक्षा 12 तक की रिक्त सीटो पर प्रवेश के लिए विद्यालय द्वारा 10 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि कक्षा 7 में 14, कक्षा 8 में 16, कक्षा 9 में 28, कक्षा 10 में 43, कक्षा 11 में 45 तथा कक्षा 12 में 57 सीटे रिक्त है। कक्षा 11वी एवं 12वी अंतर्गत कला एवं विज्ञान समूह में प्रवेश दिया जायेगा।