राज्य
02-Apr-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। जिले में संचालित हो रहे औद्योगिक संस्थानों में अव्यवस्था, अनियमिता एवं मनमानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही है। खरगोन जिले के निमरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सैकड़ो बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कुशल,अर्ध कुशल सहित अन्य मजदूरों की मांगे समय-समय पर नहीं पूरी होने के कारण आंदोलन किया जाता रहा है खासकर श्रमिको उनके अधिकारों से वंचित करने को लेकर श्रम विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे श्रमिकों को विभाग के अधिकारियों से भी कोई राहत नही मिलती नजर आ रहे है, नतीजतन श्रमिक रोजगार को लेकर चिंतित होने के साथ ही औद्योगिक संस्थानों पर नकेल कसने में नाकाम रहने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी आक्रोश दर्ज करा रहे है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। श्रम विभाग कार्यालय पहुंचे श्रमिकों ने पावर लिंकर कंपनी चेन्नई के खिलाफ वेतन बोनस, एरियर भुगतान जैसी आर्थिक समस्याओं के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर आक्रोश दर्ज कराया। भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारियों के साथ पहुंचे श्रमिकों ने बताया कि कंपनी ग्राम सिरलाय बड़वाह परियोजना का कामकाज देख रही है। हमें कंपनी ने 1 जून 2023 से एग्रीमेंट पर नियुक्त किया है। अब अचानक कंपनी हमें काम से निकाल रही हैा श्रमिकों ने श्रम विभाग अधिकारी से मुलाकात कर बकाया देयों का भगुतान, बकाया वेतन, बोनस, वेतनवृद्धि के एरियर्स क राशि दिलाए जाने, रुके वेतन को मय ब्याज दिलाने की मांग की है। इसके अलावा सीएलई एवं राष्ट्रीय त्यौहारी अवकाशों की राशि का भुगतान, ओवर टाईम राशि की भी मांग की है। श्रमिकों ने उनकी समस्या, मांगों का निराकरण नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ईएमएस/मोहने/ 02 अप्रैल 2026