अंतर्राष्ट्रीय
03-Apr-2026


- डिप्टी टॉड ब्लॉन्स को मिली अटॉर्नी जनरल की जिम्मेदारी वाशिंगटन(ईएमएस)।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप, एपस्टीन केस की जांच मे उनके कामकाज से नाराज थे। बताया जा रहा है, पिछले कई महीनों से चल रही जांच की दिशा और फैसलों को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे। ट्रंप ने अपने बयान में कहा, न्याय विभाग को अधिक प्रभावी और सख्त रुख अपनाने की जरूरत है। इसके बाद डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लॉन्स को अंतरिम रूप से अटॉर्नी जनरल की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। माना जा रहा है, प्रशासन अब जांच प्रक्रिया में तेजी लाने और सख्त कार्रवाई के संकेत देना चाहता है। इस फैसले के बाद अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.विपक्ष ने अटॉर्नी जनरल को हटाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उल्लेखनीय है, एपस्टीन फाइल मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भी खुलासा हुआ है. इसको लेकर अमेरिका की राजनीति में ट्रंप के ऊपर हमले हो रहे हैं. जिसका राजनीतिक प्रभाव देखने को मिलने लगा है. नंदिनी परसाई/3 अप्रैल 2029