क्षेत्रीय
03-Apr-2026
...


जगदलपुर (ईएमएस)। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने 10 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस आदेश के तहत बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर को कोतवाली थाना का प्रभार सौंपा गया। साइबर सेल के दिलबाग सिंह को यातायात विभाग की कमान मिली। निरीक्षक तामेश्वर चौहान को रक्षित केंद्र से बोधघाट थाना प्रभारी बनाया गया। शिवानंद सिंह जिला विशेष शाखा से करपावंड थाना प्रभारी बने। भोलासिंह कोतवाली से साइबर सेल प्रभारी का जिम्मा संभालेंगे। वसंत खलखो करपावंड से अजाक थाना प्रभारी बनाए गए। राजकुमारी पांडेय रक्षित केंद्र से महिला सेल थाना प्रभारी बनीं। सुरित सारथी महिला सेल से डायल 112 भेजे गए। रवींद्र मंडावी नियंत्रण कक्ष से रक्षित केंद्र और उमेश पाटिल अजाक थाना से रक्षित केंद्र स्थानांतरित हुए। सुधीर जैन/चंद्राकर/03 अप्रैल 2026