हाथरस (ईएमएस)। तहसील सदर के बाहर आज एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है महिला अपने पति की जमानत कराने के लिए तहसील पहुंची थी। तभी पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने उससे कहासुनी शुरू कर दी।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर भारी भीड़ जुट गई।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार महिला के पति को पहले शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। ईएमएस / 03 अप्रैल 2026