राज्य
04-Apr-2026
...


झाँसी (ईएमएस )महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी के प्राचार्य डॉ शिवकुमार अपने कई चर्चित आदेशों के कारण विवादों में रहे है। हाल ही में उन्होंने एक नया आदेश जो कि बसपा सरकार के समय लागू हुआ था जिसमें उनके द्वारा ओपीडी का समय 8 घंटे कर दिया गया था। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी के बाद इसको इन्होंने 7 दिन बाद वापस ले लिया। प्रचार्य डॉक्टर शिव कुमार के हालिया फैसले लगातार चर्चा में रहे हैं इससे पहले उन्होंने एंटी रैगिंग कमेटी के निर्णय की समीक्षा करने का आदेश दिया था जिसे बाद में इन्हें वापस लेना पड़ा।वहीं 15 से 20 वर्षों से कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत चिकित्सकों के नवीनीकरण पर भी इनके द्वारा रोक लगा दी है जिसके बाद 9 चिकित्सकों ने हाई कोर्ट की शरण ली हाई कोर्ट ने चिकित्सकों के पक्ष में फैसला दिया है। हालांकि अभी चिकित्सकों की जॉइनिंग नहीं हो सकी है अब 7 दिन के अंदर ओपीडी का समय बदलने का भी आदेश इनके द्वारा वापस ले लिया गया है। प्रधानाचार्य डॉक्टर शिव कुमार ने 28 मार्च को एक आदेश जारी किया था जिसमें ओपीडी का समय 8 घंटे कर दिया था प्रधानाचार्य द्वारा जारी पत्र में बसपा सरकार के 21 अगस्त 2008 के तत्कालीन सचिव हरभजन सिंह द्वारा दिए गए शासनादेश का उल्लेख किया गया था। इस नए आदेश के तहत मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक की गई इसमें भोजन अवकाश का भी समय नहीं दिया गया। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन प्रधानाचार्य के इस आदेश के विरोध में उतर आई और ओपीडी का समय पहले की तरह नहीं करने पर शनिवार से धरना प्रदर्शन व हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवकुमार ने रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर जसप्रीत सिंह और वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर आदित्य बंसल को कार्यालय में बुलाकर वार्ता की इसके बाद प्रधानाचार्य ने ओपीडी के समय में 2 घंटे की कमी करते हुए सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का समय कर दिया। इस बारे में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज झांसी डॉक्टर सचिन माहुर ने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टर ने 8 घंटे की ओपीडी का समय किए जाने से आ रही परेशानियों को लेकर प्रधानाचार्य को एक पत्र दिया था। इस पर विचार करने के बाद ओपीडी का समय पहले की तरह 6 घंटे कर दिया गया है।शरद शिवहरे /ईएमएस /4अप्रेल