क्षेत्रीय
04-Apr-2026


कांकेर(ईएमएस)। जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने देवर और सास के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता नूतन सोनी (27 वर्ष) ने बताया कि उनके देवर विकास सोनी और सास सकून सोनी ने घर के बंटवारे को लेकर उन्हें गाली-गलौच और बाल खींचकर मारपीट की। इस कारण उनके हाथ, सिर और दोनों गालों में चोटें आई हैं। महिला ने कहा कि दोनों हमेशा झगड़ा और विवाद करते रहते हैं, जिससे उनका परिवार परेशान है और उन्हें जान का खतरा भी महसूस हो रहा है। महिला ने पुलिस से आग्रह किया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ईएमएस(राकेश गुप्ता)04 अप्रैल 2026