क्षेत्रीय
04-Apr-2026
...


- 550 क्वार्टर शराब पकड़ी गई नई दिल्ली (ईएमएस)। मध्य दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स सेल और पटेल नगर पुलिस ने एक तस्कर ऊषा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित 550 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। मध्य दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स सेल और पटेल नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान पटेल नगर के ऊषा के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से 550 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है। उपायुक्त राेहित राजबीर सिंह के मुताबिक, टीम अवैध शराब की तस्करी करने वालों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तैनात थी। इसी दौरान एक अप्रैल को कांस्टेबल दीपक को प्रेम नगर, पटेल नगर में अवैध शराब के स्टोरेज और बिक्री के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना पर टीम ने छापेमारी करते हुए 11 कार्टन (550 क्वार्टर) केवल हरियाणा में बिक्री की जाने वाली शराब बरामद की और आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके दो साथी रोशन उर्फ चोपड़ा और विक्की भी अवैध शराब के धंधे में शामिल थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/04/ अप्रैल /2026